chhoti chidiya ki kahani hindi story in india

छोटी चिड़िया की कहानी हिंदी स्टोरी 

होम पर जाये 


नमस्कार दोस्तों मेरा नाम मोहन है में राजस्थान का रहने वाला हूँ मुझे हिंदी कहानी लिखने का बड़ा शॉक है | इसलिए में आप लोगो को पढ़ने के लिए कहानी लिखते रहता हूँ | आज की कहानी एक छोटी चिड़िया की कहानी है | इस कहानी में छोटी चिड़िया बहुत दुखी रहती है | आखिर में उसका दुःख एक कटफोवड़ा दूर करता है | दोस्तों अब कहानी शुरू करता हूँ | दोस्तों कहानी पूरी पढ़ना है तभी आपको कहानी पढ़ने में मजा आएगा |

एक जंगल में एक  बहुत पुराना पेड़ था जिस पर  पक्षियों के घोंसले थे | उसी पेड़ पर एक छोटी सी चिड़िया का घोंसला बना हुआ था वह चिड़िया दिन भर अपना पेट भरकर शाम को अपने घोसले में आ जाती थी | एक दिन उस चिड़िया ने दो अंडे दिए अब चिड़िया बहुत खुश थी अचानक से वह पेड़ जोर जोर से हिलने लगा | तभी उस छोटी चिड़िया के घोसले से एक अंडा नीचे गिर गया | चिड़िया ने जब नीचे देखा तो उसका अंडा जमीन पर गिरकर टूट गया | और उसने देखा की जिस पेड़ पर उसका घोसला बना हुआ था उस पेड़ को एक हाथी हिला रहा था | जिसके कारण वह अंडा गिर गया था चिड़िया बहुत दुखी हुई | वह बेचारी चिड़िया कर भी खुछ नहीं सकती थी | लेकिन वह दूसरे दिन फिर आया और उसी पेड़ को फिर से जोर से हिलाया और उस पेड़ में बहुत सारे पक्षियों के घोसले थे और सभी घोसले एक एक करके नीचे आ गिरे |

छोटी चिड़िया की कहानी हिंदी स्टोरी

सभी पक्षी उस हाथी से बहुत परेशान हो गए | वह हाथी बहुत शरारती होता जा रहा था | लेकिन उसकी शरारत से पूरे जंगल के पशु पक्षी परेशानी में थे | एक बार जंगल के सभी पशु पक्षी एक साथ बैठ कर सलाह मसोरा करने लगे और हाथी से कैसे निपटा जाये उसके बारे में विचार करने लगे | तभी बन्दर को एक सूझ आयी और कहा की इस काम में मधुमक्खी बहन और कटफोवड़ा चाचा का बहुत ही सम्भले रहने का काम है | तभी मधुमक्खी बहन कहने लगी भैया आप किस प्लान की बात कर रहे हैं | तभी बन्दर बोला देखो आपको पता है की ये हाथी रोज यहाँ पानी पीने के लिए आता है, जब हाथी यहाँ पानी पीने के लिए आएगा तो मधुमक्खी बहन उसके कान के पास मधुर शुर में गाना गायेगी तो हाथी उस गाने की धुन में नींद के झोंके लेने लग जायेगा और कुछ देर में वह सो जायेगा तभी कटफोवड़ा चाचा उसके पास जाकर उसकी आँखों को खोलकर उसकी आँखों को फोड़ देना |

 तभी हाथी एक दम से खड़ा होकर इधर उधर भागेगा तो उस पानी के पास जो दलदल है उसमें फंस जायेगा और फिर निकल भी नहीं पायेगा | और वहीँ मर जायेगा | सभी बन्दर को वाह वाह करने लगे | अब सभी पशु पक्षी दूसरे दिन का इन्तजार करने लगे | अगले दिन सुबह जब हाथी पानी पीने आया और पानी पीकर के वापिस एक पेड़ के नीचे जाने लगा उससे पहले मधुमक्खी उसके कान के पास जाकर मधुर स्वर में गुनगुनाने लगी | हाथी को उसे सुनकर आनंद आने लगा और वापिस पानी की तरफ मुड गया क्योकि उसको वहां पर ठंडी हवा लग रही थी इसलिए उसने वहीँ सोने का प्लान बना लिया | ये देखकर कटफोवड़ा वहीँ आ गया वह उसके सो जाने का इन्तजार करने लगा | हाथी को नशा आने लगा और वहीँ सोने लगा तभी कटफोवड़ा ने अपनी चोंच से उसकी दोनों आँखों को फोड़ दिया | अब तो हाथी बहुत ही बेकाबू हो गया और इधर उधर भागने लगा | कभी तो वह किसी पेड़ से टकराने लगा कभी वह कहीं गड्ढे में गिर जाता आखिर में वह उस दलदल में फंस गया | सभी पशु पक्षी बहुत खुश हुए और चैन से रहने लगे |

ये भी पढ़ें -

जिस स्टोरी को पढना चाहते हो उस पर क्लिक करें
  1. छोटी बच्ची की बड़ी कहानी - 2
  2. छोटी बच्ची की बड़ी कहानी - 3
  3. बैन बादशाह शहजादी की कहानी पार्ट - 1 
  4. बैन बादशाह शहजादी की कहानी पार्ट - 2
  5. अपने भाग्य का फल 
  6. राजा बासिक और राजा परिक की कहानी 
  7. अहिल्या का छल की कहानी 
  8. ईश्वर की परीक्षा का कडवा सत्य 
  9. रावण के जम्म की कहानी 
  10. पुरानी हवेली की गुफा का रहस्य 
  11. राजा रग की कहानी और राजा दशरथ का जन्म  पार्ट - 1
  12. राजा रग की कहानी और राजा दशरथ का जन्म पार्ट - 2 
  13. मनुष्य का आभूषण 

छोटी चिड़िया की कहानी हिंदी स्टोरी

लेकिन वह छोटी चिड़िया अभी भी खुश नजर नहीं आ रही थी क्योकि वह जो भी अंडा देती वह अंडा गायब हो जाता था | वह इसी बात से बहुत परेशान हो रही थी की जब वह अंडे देती तो वह अंडा एक दम से उसी के सामने गायब हो जाता था | ये उसको बहुत ही अजीब लग रहा था क्योकि जब अंडा गायब हो जाता था तो उसको लेजाने वाले का कोई सीन दिखाई नहीं देता था ये समझो की उसको कोई भूत लेकर जा रहा हो | अब वह किसी से भी कहती तो उसकी बात का कोई विशवास नहीं कर रहा था लेकिन वह इस परेशानी में आकर आखिर में उसने वह जंगल छोड़ दिया चिड़िया उड़ती हुई बहुत दूर चली गयी लेकिन वह कहीं भी अपने लिए घोसला बनाने की जगह नहीं ढूंढ पायी आखिर में उसको एक पेड़ दिखाई दिया |

 छोटी चिड़िया अब उस पेड़ की तरफ जाने लगी पेड़ पर पहुंचकर उसने देखा की वहां पर पहले से ही एक घोसला बना हुआ था ये देखकर वह बहुत खुश हो गयी | अब तो उसको घोसला बनाना नहीं पड़ेगा | वह चिड़िया उस घोसले में बैठ गयी लेकिन उसने जब देखा की पेड़ पर तो वह सिर्फ अकेली है कोई और क्यों नहीं है वहां | लेकिन उसने ज्यादा ध्यान न देते हुए वह भोजन की तलाश में निकल गयी | उसको भोजन भी आसानी से मिला गया | अब चिड़िया बहुत खुश थी क्योकि उसको घोसला भी नहीं बनाना पड़ा और भोजन भी आसानी से मिल गया |

जब वह लौट रही थी तो उसको एक कौआ मिल गया तो चिड़िया पूछने लगी कौआ भैया कैसे हो | कौए ने जबाब दिया में ठीक हूँ बहिन | परन्तु तुम कहाँ रहती हो मेने तो तुमको इस जंगल में पहली बार देखा है | छोटी चिड़िया ने उसी पेड़ का पता बताया | कौआ कहने लगा बहिन तुम वहां रहती हो क्या ? लेकिन वहां तो कोई भी नहीं रहता है ना ? चिड़िया बोली हाँ भैया वहां पर कोई नहीं रहता है | चिड़िया ने कौए से पूछा लेकिन भैया वहां पर कोई भी क्यों नहीं रहता है | कौआ कहने लगा पता नहीं बहिन ! लेकिन पहले वहां पर बहुत सारे पक्षी रहा करते थे लेकिन वे धीरे धीरे कम होते गए एक दिन ऐसा भी आ गया जो उसमे एक भी पक्षी नहीं बचा | उनका राज राज ही रहा है उनका अभी तक पता नहीं लगा की वे पक्षी आखिर कहाँ गए है |

लेकिन बहिन में तो आपको यही कहूंगा की आप भी वहां ना रहे आप सुबह यहाँ से निकल कर कहीं दूसरी जगह ढूंढ लेना | छोटी सी चिड़िया ने कहा ठीक है भैया में सुबह होते ही यहाँ से निकल जाउंगी | अब चिड़िया अपने घोसले में आकर बैठ गयी और सोचने लगी आखिर है क्या इस पेड़ में जो सभी पक्षी ख़त्म हो गए | इसकी जांच करने के लिए वह एक बार पेड़ के चारों तरफ घूमने लगी | घूमते घुमते उसको पेड़ पर चढ़ता एक सांप नजर आया और वह सांप उसी घोसले में जा रहा था | चिड़िया ने ये देख कर कहा ओ ये है वो राज जिसकी वजह से पेड़ के सभी पक्षी कम होते जा रहे थे | सांप उसके घोसले में गया तो उसको कुछ भी नहीं मिला वह सोचने लगा कहाँ गयी चिड़िया अभी तो यहीं थी मुझे तो वह खानी है |

छोटी चिड़िया की कहानी हिंदी स्टोरी

 तभी चिड़िया की आवाज आयी दुष्ट सांप में तेरे चंगुल से बच गयी हूँ तुम्हारे हाथ कुछ नहीं लगा में अब इस पेड़ में नहीं रहूंगी में जा रही हूँ | अब चिड़िया एक गांव की तरफ चल दी | गांव में उसको एक छोटा सा पेड़ मिल गया लेकिन वह ज्यादा बड़ा नहीं था वह पेड़ बहुत ही हल्का था उसको कोई भी हिला सकता था | लेकिन छोटी चिड़िया अब अंडे देने वाली थी इसलिए वह जल्दी जल्दी करके उसने उसी पेड़ पर अपना घोसला बना लिया और उसने तीन अंडे दिए | जब वह छोटी चिड़िया पेड़ से नीचे देखने लगी तो उसको एक कुत्ता दिखाई दिया वह कुत्ता एक पालतू कुत्ता है | वह कुत्ता उस छोटी चिड़िया पर नजर जमाये था की कब वह यहाँ से अपने बच्चो को छोड़कर जाये और कब में इनको खाऊं | कुत्ता सोच सोच अपनी जीब को अपने मुँह पर घुमा रहा था |

चिड़िया ये देखकर सोचने लगी की मुझे तो अभी अपने बच्चो के लिए भोजन भी लाना है और ये कुत्ता मुझ पर अपनी नजर जमाये बैठा हुआ है | तभी थोड़ी ही देर में उस कुत्ते का मालिक उसको दूध लेकर आ गया कुत्ता दूध पीने लगा | मौके का फायदा उठा कर चिड़िया भोजन लेने के लिए चली गयी तभी उस कुत्ते ने देखा की अब चिड़िया जा चुकी है  वह पेड़ की तरफ जाने लगा | लेकिन थोड़ी ही देर में चिड़िया आ गयी चिड़िया ने देखा की वह अगर जरा सा भी टाइम और लगाती तो उसके बच्चे उस कुत्ते के शिकार हो जाते | अब  चिड़िया सोचने लगी की कहीं ये मेरे ना होने पर मेरे बच्चो को ना खा जाये | इसलिए उसने सोचा की में इन बच्चो को उड़ना सिखाऊंगी | बच्चो से चिड़िया ने पूछा की क्या तुम उड़ना सीखना चाहते हो ? बच्चो ने हाँ दिया |

चिड़िया ने कहा एक बार तुम उस डाल पर उड़कर दिखाओ बच्चे उस दाल पर आसानी से उड़कर चले गए | फिर चिड़िया ने कहा अब तुम जो सबसे ऊपर डाल  है उस पर जाकर दिखाओ | तो बच्चे उस पर भी उड़ गए और वापस भी आ गए | चिड़िया अब बहुत खुश हो गयी और अब तो वह बच्चो को लेकर वहां से उड़कर कही और जगह चली गई कुत्ता देखता रह गया |

दोस्तों कैसी लगी कहानी कॉमेंट में हमें बताये और शेयर करना न भूले | अगर आप हमारी वेबसाइट पर नए विजिटर हैं तो सब्सक्राइब जरूर करें इससे आपको हमारी पोस्ट डालने की सूचना आपको मिल जाएगी | 

ये भी पढ़ें -

जिस स्टोरी को पढना चाहते हो उस पर क्लिक करें
  1. छोटी बच्ची की समय यात्रा की कहानी - time traval story 
  2. मन में बचपन की बातें- 1 
  3. मन में बचपन की बातें -2 
  4. मन में बचपन की बातें -3 
  5. मन में बचपन की बातें पार्ट - 4 
  6. छोटी बच्ची की बड़ी कहानी - 1
  7. छोटी बच्ची की बड़ी कहानी - 2
  8. छोटी बच्ची की बड़ी कहानी - 3
  9. बैन बादशाह शहजादी की कहानी पार्ट - 1 
  10. बैन बादशाह शहजादी की कहानी पार्ट - 2
  11. अपने भाग्य का फल 
  12. राजा बासिक और राजा परिक की कहानी 
  13. अहिल्या का छल की कहानी 
  14. ईश्वर की परीक्षा का कडवा सत्य 
  15. रावण के जम्म की कहानी 
  16. पुरानी हवेली की गुफा का रहस्य 
  17. राजा रग की कहानी और राजा दशरथ का जन्म  पार्ट - 1
  18. राजा रग की कहानी और राजा दशरथ का जन्म पार्ट - 2 
  19. मनुष्य का आभूषण 
  20. महान व्यक्ति रविन्द्रनाथ टैगोर 
  21. अशफाक उल्लाह खां और रामप्रसाद बिस्मिल की गहरी दोस्ती 
  22. महान वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय की जीवनी
  23. सत पुरुषो की सादगी एवं निर्भीकता
  24. इस्लाम धर्म में और हिन्दू धर्म में गाय की उपयोगिता 
  25. राष्ट्रमाता कस्तूरबा
  26. दोस्ती से दुश्मनी का खुलाशा 
  27. चार अमीर आदमियों की कहानी 
  28. छोटी चिड़िया की कहानी
  29. दानवीर राजा शिवी चक्रवर्ती की कहानी 
  30. ईद का त्यौहार भाईचारे का संदेशवाहक मुस्लिम धर्म
  31. एक ब्याज लेने वाले भूत की कहनी 
  32. सौतेली माँ का प्यार
  33. छोटी चिड़िया की कहानी  
  34. दिवाली में भी दीजिये गरीबो का साथ 
  35. मेरे जीवन की एक अनोखी कहानी पार्ट 1







टिप्पणियाँ