विमला की अमावस की रात: शैतानी पूजा से शिवजी की दया तक
विमला की अमावस की रात: शैतानी पूजा से शिवजी की दया तक अमावस की काली रात जब आती है तो अपने साथ बहुत से ऐसे राज लेकर आती है जिन्हें हम आम इंसान नहीं जान पाते। और अनजाने में अगर कोई आम इंसान उन राज का शिकार बन जाए तो जिंदगी तबाह हो जाती है।ऐसा ही कुछ हुआ था एक लड़की के साथ। उसका नाम था विमला। विमला गांव और शहर के बीच वाली सीमा में अपनी एक झोपड़ी बनाकर रहा करती थी। वह चाहती तो गांव में या शहर में भी रह सकती थी लेकिन उसने सीमा पर रहना इसीलिए सही समझा क्योंकि वह पूजा-पाठ में बहुत ज्यादा विश्वास करती थी। फिर चाहे वो किसी भी तरह की पूजा पाठ हो विमला उनमें खूब विश्वास करती थी और अपने फायदे के लिए तरह-तरह पूजा भी करती थी। और इन सब के बारे में किसी को पता ना चले इसलिए वह ऐसे एकांत में रहना पसंद करती थी। उसके घर के आस-पास में कोई भी घर नहीं था दूर दूर तक सिर्फ पेड़ और खेत थे। वह अपनी पूजा को पूरा करने के लिए कभी किसी जानवर की बलि दे देती तो कभी अपना खून चढ़ाया करती। क्योंकि वह शैतानी पूजा ज्यादा करती थी। वह भगवान को भी मानती थी लेकिन भगवान के सामने उस...