पुरानी हवेली की गुफा का रहस्य - full story
नमस्कार दोस्तों आज की कहानी पुरानी हवेली की गुफा के रहस्य के बारे में है दोस्तों इस कहानी में एक गुफा के रहस्य का राज का खुलाशा होता है। दोस्तों अब में ये कहानी शुरू करता हूँ। एक गाँव में दो दोस्त रहते थे दोनों की अच्छी मित्रता थी | एक का नाम हेमन्द्र था तथा दुसरे का नाम प्रसान्त था दोनों साथी एक दुसरे का अच्छा साथ निभाते थे | एक बार हेमंद्र गाँव से शहर जाने के लिए अपने दोस्त से कहने लगा यार प्रसान्त में शहर को जाने वाला हूँ ताकि में कुछ शहर से पेसे कमाकर ला सकूँ | तुम मेरी माँ का ख्याल रखना क्योकि मेरी माँ बहुत बीमार है |उसके दोस्त ने कहा हेमंद्र तुम इस बात की बिलकुल भी चिंता मत करना क्योकि तेरी माँ की देखभाल में अपनी माँ की तरह करूंगा | तुम चिंता को दूर करके शहर को जाइये और अपना ख्याल रखना | हेमंद्र शहर चला गया उधर हेमंद्र शहर में जाकर काम की तलाश कर रहा था तो उसे एक आदमी ने काम दे दिया | हेमंद्र को काम मिलने से वह बहुत खुश हुआ और आदमी ने हेमंद्र को काम दिया की वो एक एक खंडर की सफाई करे जिसके बदले में उसे दो सौ रुपये मिलने थे हेमंद्र ने हाँ कर दिया | ...