बूंद बूंद से सागर भरता है: योगेश की प्रेरक कहानी
बूंद बूंद से सागर भरता है: योगेश की प्रेरक कहानी यह कहानी है योगेश जी की योगेश एक बहुत ही अच्छा पढ़ा लिखा और समझदार लड़का था वह बहुत मेहनत करता था छोटी उम्र में ही उसने अपनी जिम्मेदारियों को समझा और बहुत अच्छे से निभाया क्योंकि उसके पिताजी उसके जन्म के एक साल बाद ही गुजर चुके थे अब वह अपनी एक बूढ़ी मां और अपनी एक छोटी बहन के साथ में रहता था | उसकी बहन का नाम मीना था मीना भी बहुत ही सुंदर होशियार लड़की थी वह भी मां को घर में कुछ भी नहीं करने देती थी और सारा घर का काम खुद ही करती थी इस तरह दोनों बहन भाई अपनी अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभा रहे थे और खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे मीना बड़ी हो रही थी वैसे वैसे ही योगेश की चिंता भी बढ़ रही थी कि अब मीना बड़ी हो रही है तो फिर उसकी शादी भी करनी होगी और शादी करने के लिए तो मेरे पास पैसे ही नहीं है और मैं चाहता हूं मेरी बहन ने इतने दुख उठाए हैं बचपन से लेकर अब तक तो शादी के बाद किसी अच्छी इज्जतदार और रईस ससुराल में जाए जिससे वह पूरी जिंदगी अच्छे से गुजार पाए। लेकिन उसके लिए पैसा भी बहुत चाहिए जो मेरे पास नहीं है मैं...